search

Delhi Weather: गणतंत्र दिवस पर नहीं करेगा मौसम परेशान? मंगलवार को बारिश से बदलेगा मिजाज, IMD का येलो अलर्ट

Chikheang 2026-1-25 23:27:15 views 1123
  

गणतंत्र दिवस से पहले कुछ इस तरह दिख रहा कर्तव्य पथ। फोटो - ANI



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बफीर्ली हवाओं के असर से दिल्ली में ठंड भले ही एक बार फिर बढ़ गई हो, लेकिन सोमवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम ज्यादा परेशान नहीं करेगा।

सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिलने की संभावना है। शाम या रात को पूरी तरह से बादल छा जाएंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अलबत्ता, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को मौसम के फिर से करवट लेने का पूर्वानुमान है। दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

गर्जन वाले बादलों के साथ वर्षा का यह दौर दिनभर चल सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम के इस बदलाव की वजह से बुधवार से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

इस बीच रविवार को तेज हवाओं के साथ दिन भर बादलों की आवा- जाही चलती रही। तेज धूप भी निकली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 47 प्रतिशत रहा। रविवार को पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री जबकि अधिकतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- 20 किमी बैरिकेडिंग, 270 ट्रैफिक मार्शल तैनात... बदहाली पर सवालों के बीच DMRC ने किया बेहतर सुरक्षा का दावा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244