search

हापुड़ के किसानों ने राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहार, 20 सालों से समाधान का इंतजार

deltin33 2025-10-6 17:36:29 views 869
  रिलायंस परियोजना से प्रभावित किसानों ने राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई। जागरण





संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह से भेंट की। मुलाकात के दौरान किसानों ने रिलायंस परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने बताया कि बीते 20 वर्षों से प्रभावित किसान न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि किसान आज भी अपनी जमीन पर काबिज हैं और उसी पर खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, फिर भी उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।



किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही और गन्ना मिलों द्वारा उनसे बांड भी नहीं भरे जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। राणा ने यह भी बताया कि परियोजना क्षेत्र में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है।

वहीं, खनन माफियाओं द्वारा ग्राम समाज की मिट्टी की अवैध बिक्री से कई फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे भूमि का स्वरूप पूरी तरह बिगड़ गया है।



यह भी पढ़ें- दैनिक जागरण की पड़ताल में खुली पुलिस के दावों की पोल, जमीनी हकीकत जानकर टेंशन में पूरा शहर

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस भूमि अधिग्रहण को अवैध करार दे चुका है, फिर भी किसानों के खिलाफ मुकदमे लंबित हैं। जब अधिग्रहण अवैध है, तो मुकदमे वैध कैसे हो सकते हैं, राणा ने सवाल उठाया। इस अवसर पर समिति के जयपाल सिंह, सुनील गिरी सहित कई किसान उपस्थित रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521