search

श्री गंगा सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 11 लाख रुपये, सीएम धामी ने आभार व्यक्त किया

deltin33 2025-10-6 17:36:30 views 1261
  श्री गंगा सभा ने सीएम राहत कोष में दिया 11 लाख रुपये।





जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्री गंगा सभा हरिद्वार के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ग्यारह लाख रुपये की धनराशि भेंट की। यह राशि आपदा पीड़िता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए दी गई।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्यम वशिष्ठ ने बताया कि संस्था समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय है। जरूरतमंदों के सहयोग में भी श्री गंगा सभा आगे रही है। इस बार प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से बुरी तरह से जूझा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इसलिए इस संकट के समय जरूरतमंदों के लिए मदद उपलब्ध के उद्देश्य से यह सहयोग दिया गया है। इस सहयोग धनराशि का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए श्री गंगा सभा और उनके पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे योगदान राज्य में सामाजिक समरसता और मानवीय सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। सीएम ने कहा कि राहत कोष में जमा की गई राशि आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आपातकालीन जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521