search

ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला, बोले- लोहिया के समाजवाद को परिवारवाद ने किया कमजोर

Chikheang 2026-1-25 22:56:59 views 939
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। कभी समाजवादियों का गढ़ रहे मेहरबान सिंह का पुरवा में वर्तमान भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के समाजवाद माडल पर निशाना साधा।

अंतरराष्ट्रीय दंगल कार्यक्रम में आए डिप्टी सीएम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि डा.राममनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा को कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए सीमित कर दिया है।

लोहिया जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने किया, लेकिन आज उनका ही परिवार समाजवादी सोच को कमजोर करने में जुटा है।

उन्होंने कहा कि समाजवाद की मूल भावना सामाजिक समरसता, समानता और अंतिम व्यक्ति के उत्थान से जुड़ी रही है, लेकिन वर्तमान राजनीति में यह विचारधारा अपने मूल उद्देश्य से भटकती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि जब-जब सनातन संस्कृति पर प्रहार हुआ है, तब-तब यादव समाज ने आगे बढ़कर उसका सामना किया। संस्कृति की रक्षा में यादव समाज की अहम भूमिका निभाई है।

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर और रामलला के विराजमान होने का उल्लेख कर कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की जीत है।

वहीं, उन्होंने कहा कि अब भगवान श्रीकृष्ण के भी मथुरा में बांसुरी बजाने का समय आ गया है। इससे पहले उन्होंने क्षेत्रीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244