search

कैथल में प्रभातफेरी पर काल बनकर दौड़ी कार, दो की मौत और 15 घायल

deltin33 2026-1-25 22:56:58 views 1091
  

कैथल में प्रभातफेरी पर काल बनकर दौड़ी कार। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र/ढांड (कैथल)। कैथल के ढांड कस्बे में में रविवार अलसुबह एक तेज रफ्तार आल्टो कार चालक ने गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी में शामिल संगत को कुचल दिया।

इस हादसे में प्रियंका (25) व दर्शनी देवी (62) की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। इनमें से 8-10 लोगों को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में ले जाया गया। अन्य को ढांड, करनाल और कैथल के अस्पतालों में ले गए।

अलसुबह प्रभातफेरी कालोनी से निकलकर पूंडरी रोड पर पहुंची। इसी दौरान पूंडरी की ओर से तेज गति से आल्टो कार आ रही थी। प्रभातफेरी में शामिल लोगों ने टार्च दिखाकर कार चालक को रुकने का इशारा भी किया, लेकिन चालक ने गति धीमी नहीं की और कार सीधे भीड़ में घुस गई सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों और मृतकों को स्वजन की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रियंका और दर्शनी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था, इस कारण यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद आरोपित चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग रहा था। लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आयोजकों का कहना है कि गाड़ी में भी नशे का सामान रखा हुआ मिला।  
ये हुए घायल

ढांड निवासी सोनिया, सुखविंदर कौर, मोहनलाल और कैथल के गांव संगतपुरा निवासी सीना कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा ढांड निवासी सोहनलाल और अनीता को भी निजी अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। वहीं, जियालाल और सुभाष को हल्की चोट आई, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
चीख-पुकार में बदला उत्सव का उत्साह

अल सुबह गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में लोग खुशी और उत्साह से प्रभात फेरी निकाल रहे थे। भजनों पर महिलाएं थिरक रही थीं। सड़क पर कुछ दूर चलने के बाद कुछ ही क्षण में खुशियां चीख-पुकार में बदल गई। प्रभात फेरी में 150 से अधिक महिलाएं एवं पुरुष थे।

कार की टक्कर के बाद कोई इधर गिरा तो कोई उधर। तेज रफ्तार कार टक्कर लगने के बाद ही रुकी। कोई घायलों को संभाल रहा था तो कोई घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों में डाल रहा था। जहां धार्मिक भजन लोगों को सुनाई दे रहे थे तो हादसे के बाद महिलाओं का रुदन-क्रंदन सुनाई दे रहा था।  
प्रियंका बीए की कर रही थी पढ़ाई: रविंद्र

मृतका प्रियंका के पिता रविंद्र ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसकी बेटी प्रियंका बीए की पढ़ाई कर रही थी। प्रियंका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। प्रियंका गुरु दास की प्रभात फेरी में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित थी।

वहीं दर्शना के बेटे रणधीर ने बताया कि पिता पहले से ही बीमार रहते हैं, अब मां की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सुबह-सुबह प्रभात फेरी में भाग लेने के लिए मां खुशी-खुशी गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही मौत की खबर आई।  
हादसे में इन लोगों को आई चोट

-सुखविंदर कौर पत्नी राकेश कुमार, सोनिया पत्नी बलवान, मोहन पुत्र बनवारी लाल, सीना पुत्री शमशेर, अनीता पत्नी पवन कुमार, सोहनलाल पुत्र जयपाल, केला देवी पत्नी रामकिशन, अंजू पुत्री सुभाष, ईशा पुत्री अशोक, विकास पुत्र कर्मबीर, अमरदीप पुत्री प्रवीण, जियालाल पुत्र मुख्तार सिंह, तेजस्वी पुत्री संजीव, वर्षा पुत्री कश्मीर, सुभाष पुत्र बालका राम
आरोपित कार चालक गिरफ्तार: सुनील

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपित कार चालक मनीष पुत्र रामेश्वर लाल निवासी जज्जी वाला काला जिला जोधपुर हाल निवासी विश्वास नगर शादीपुर अमीन रोड कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका देवी व दर्शना देवी का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131