search

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन तुलसी से जुड़ी गलती पड़ सकती है भारी, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Chikheang 2026-1-25 14:27:11 views 1256
  

तुलसी से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI-Generated)






धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर जया एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह व्रत 29 जनवरी (Jaya Ekadashi 2026 Date) को किया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीहरि की साधना और व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

एकादशी के दिन मां तुलसी निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जया एकादशी के दिन तुलसी से जुड़ी गलतियों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, तो ऐसे में आइए जानते हैं कि जया एकादशी के दिन तुलसी (Tulsi Ke Niyam) की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  

(Image Source: AI-Generated)
तुलसी के पत्ते न तोड़ें

सनातन शास्त्रों के अनुसार, एकादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते भूलकर भी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर पूजा के लिए तुलसी के पत्ते चाहिए, तो दशमी तिथि पर तुलसी के पत्ते को तोड़कर रख लें।
जल अर्पित न करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां तुलसी एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी में जल देने से उनका व्रत टूट हो सकता है। इसलिए एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं की मनाही है।
सफाई का रखें ध्यान

धन की देवी मां लक्ष्मी का वास सफाई वाली जगह पर ही होता है। इसलिए तुलसी के पास जूते-चप्पल न रखें। साथ ही कूड़ेदान को दूर रखें।
जरूर करें ये काम

जया एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
जया एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 जनवरी को दोपहर 04 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को 01 दोपहर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 29 जनवरी को जया एकादशी व्रत किया जाएगा और 30 जनवरी को व्रत का पारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी की रात जाग उठेगी सोई हुई किस्मत, अपनाएं ये गुप्त उपाय

यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप, सभी कष्टों का होगा अंत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244