search

गोरखपुर के गोला में पेट्रोल पंप पर सीएनजी लीक, मची भगदड़

cy520520 2026-1-25 09:26:36 views 972
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पेट्रोल पंप के परिसर में स्थापित कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पंप से शनिवार शाम अचानक गैस लीक करने से भगदड़ मच गई। तेजी से निकली गैस पूरे इलाके में फैलने लगी तो आसपास के लोग मकान खाली करने की तैयारी में जुट गए। काफी देर बाद मुख्य लाइन को बंद किया गया तो गैस का रिसाव बंद हुई। खतरे की आशंका में काफी देर तक राहगीरों को रोका गया।

नगर पंचायत के गोला-बड़हलगंज मार्ग पर बारानगर आटोमोबाइल स्थित है। इंडियन आयल कंपनी यहां डीजल व पेट्रोल की बिक्री करती है। इसी परिसर में टोरेंट गैस का सीएनजी पंप स्थापित हो रहा है। शनिवार को पंप के उद्घाटन की तैयारी थी। इसके लिए कई दिन से ट्रायल चल रहा है।

शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए गैस लीक हुई तो आपूर्ति बंद कर खामियों को दुरुस्त किया गया। शनिवार को पूरे दिन सुधार कार्य के बाद शाम को आपूर्ति शुरू करने की तैयारी हुई। जैसे ही सीएनजी की आपूर्ति शुरू हुई, रिसाव होने लगा।

आवाज के साथ गैस तेजी से वातावरण में फैलने लगी। पेट्रोल पंप परिसर में गैस लीक होने से लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पंप की निदेशक तान्या सिंह ने कहा कि ट्रक पर रखे सिलिंडर से गैस भरते समय पाइप छूट गई इसलिए गैस का रिसाव हो गया। तत्काल मुख्य लाइन बंद कर आपूर्ति रोक दी गई। इसके बाद सब सामान्य हो गया।

यह भी पढ़ें- रंगदारी में जेल गए फर्जी IPS से जेल में मिलने वालों की लगी कतार, खुद को अधिकारी बता धमकाता था शनि शर्मा

टोरेंट गैस के अधिकारियों का कहना है कि अभी पंप में सुधार कार्य किया जा रहा है। जांच के दौरान गैस का रिसाव हो गया। इंडियन आयल के सेल्स अफसर वरुण कुमार के मोबाइल नंबर- 9888251099 पर फोन किया गया लेकिन उन्होंने काल नहीं रिसीव की। वाट्सएप पर भेजे गए संदेश का भी उन्होंने जवाब नहीं दिया।

तीन वर्ष से चल रहा है काम
सीएनजी पंप का काम तकरीबन तीन वर्ष से चल रहा है। अभी पंप तक पाइप लाइन नहीं बिछ सकी है। इस कारण सिलिंडरों के जरिये सीएनजी की आपूर्ति शुरू कराई गई है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन खुलने से भय का माहौल है। इस बीच गैस रिसाव से तनाव बढ़ा दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725