16 साल बाद संपत सिंह की इनेलो में वापसी, अभय चौटाला ने नियुक्त किया राष्ट्रीय अध्यक्ष; कांग्रेस पर कसा वंशवाद का तंज

deltin33 2025-11-5 23:07:40 views 1039
  

पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने 16 साल बाद इनेलो में वापसी की (फोटो: जागरण)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। तीन दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व वित्त और गृह मंत्री प्रो. संपत सिंह ने बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में घर वापसी कर ली।

चंडीगढ़ में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की मौजूदगी में प्रो. संपत सिंह और उनके बेटे गौरव संपत सिंह ने विधिवत रूप से पार्टी का प्रतीक ‘चश्मा’ पहनकर घर वापसी की। संपत सिंह की वापसी को ऐतिहासिक बताते हुए अभय चौटाला ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनेलो में शामिल होने के बाद संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब सिद्धांतों की नहीं, बल्कि स्वार्थ और वंशवाद की राजनीति की पार्टी बन गई है। एक परिवार में कैद हो गई है, जहां ईमानदार और अनुभवी नेताओं के लिए कोई जगह नहीं बची। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी को परिवार की संपत्ति बना दिया है।

कांग्रेस में यह परंपरा बन चुकी है कि त्याग करने वालों को पुरस्कृत नहीं, बल्कि हाशिये पर धकेल दिया जाता है। 2016 और 2022 के राज्यसभा चुनावों में वोट चोरी हुई, जिससे पार्टी की साख खत्म हो गई। 2016 में 14 वोट चोरी हुए थे, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उम्मीदवार आरके आनंद को हराया गया।

उन्होंने कहा कि 2022 में अजय माकन को हराया गया, जबकि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत था। उन्होंने कांग्रेस में दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार के भी आरोप लगाए।

वहीं, अभय सिंह चौटाला ने संकेत दिया कि गौरव को भी संगठन में युवा मोर्चे में जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस और भाजपा पर एक साथ जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक सांपनाथ है, दूसरा नागनाथ।

दोनों ने हरियाणा की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वोट चोरी की बात करने से पहले अपने दल के अंदर झांकना चाहिए। हरियाणा में बहुमत होते हुए भी कांग्रेस ने हमारी सरकार बनने से रोकी थी।

इस मौके पर डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल, उमेद लोहान, शेर सिंह बड़शामी, आरएस चौधरी व प्रकाश भारती सहित बड़ी संख्या में इनेलो नेता मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
387500

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com