search

यूपी में मौसम का मिजाज बदला, आगरा-लखनऊ में तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, 27 जनवरी से बारिश का अलर्ट

deltin33 2026-1-25 07:26:56 views 1251
  

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आया है बदलाव। जागरण



जागरण संवाददता, आगरा/लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया है। शहरवासी शनिवार को दिनभर तेज हवा चलने से परेशान रहे। हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। 27 जनवरी से वर्षा के आसार हैं।

शहर में शनिवार सुबह से ही तेज हवा चलती रही। सुबह करीब 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ठंडी हवा की वजह से हल्की ठंड का अहसास हुआ। दिनभर हवा चलती रही। हवा से बचाव को शहरवासी स्वयं को गरम कपड़ों से पूरी तरह ढकने के बाद ही बाहर निकले।

शाम ढलने के बाद ठंड और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय हवाओं के चलने से 27 जनवरी को वर्षा हो सकती है।

  

यूपी के अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

लखनऊ के आसपास के जिलों में मौसम का हाल

अयोध्या में रविवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कहीं- कहीं पर तेज हवा व गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

सुल्तान में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि, कुमारगंज, अयोध्या के अनुसार रविवार को बदली छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है।

हरदोई में राजकीय इंटर कालेज वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार को रविवार व सोमवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं।

बलरामपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। हवा अधिकतम 20 व न्यूनतम 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कोहरे के बाद धूप निकलने व मौसम में आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।

रात की बारिश से बदला मिजाज, दिन में बढ़ी गलन

कानपुर में हुई बारिश ने ठंड की वापसी करा दी, शनिवार को सुबह से ही मौसम को ठंडा बना है। जिसमें दिन सर्दी व गलन को बढ़ा दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 व 28 जनवरी के मध्य तेज हवा के साथ 10 से 15 मिमी तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

  

यह भी पढ़ें- Rain In UP: पश्चिमी यूपी में बेमौसम बारिश से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंड का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बहुत ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके कारण अरब सागर से नमी भी हवा आ रही है, जिससे मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही पहाड़ी इलाकों और हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी भी हो सकती है।

इससे ठंड बढ़ेगी और तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कई जगह तेज हवा चलेंगी और बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में रविवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में भी कोहरे का असर रहेगा। देवरिया और बस्ती में सुबह कोहरा पड़ने और दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131