search

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल पंचतत्व में विलीन, बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की रस्म निभाई

deltin33 2025-12-5 07:06:00 views 995
  



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। हार्ट अटैक आने पर बेटी व सांसद बांसुरी स्वराज उन्हें लेकर एम्स पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के पति थे। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर 10 तालकटोरा स्थित आवास पर लाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लोधी रोड स्थित शवदाह गृह लाया गया, जहां बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की रस्म निभाई।

शवदाह गृह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, आरएसएस कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, डा. संबित पात्रा, महापौर राजा इकबाल सिंह, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन केवल उनके परिवार की निजी क्षति नहीं बल्कि देश ने एक कुशल अधिवक्ता एवं स्टेटसमैन को खो दिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भी पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल को अंतिम सलामी दी।
केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि

सांसद बांसुरी स्वराज के 10 तालकटोरा स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र शेखावत, किरण रिजूजू, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सांसद कमलजीत सहरावत, सुप्रिया शुले, निशिकांत दूबे, विपल देव, संगीता देवी, मालविका देवी, स्वाति मालीवाल आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- बांसुरी स्वराज का ममता सरकार पर हमला, कहा- बंगाल में \“मां\“ शर्मिंदा, \“माटी\“ लहूलुहान और \“मानुष\“ बेहाल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734