search

देहरादून : गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया यातायात डायवर्ट प्लान

cy520520 2026-1-25 01:25:45 views 1198
  

गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों को लेकर शनिवार को परेड ग्राउंड में रिहर्सल करते पुलिसकर्मी। सूवि



जागरण संवाददाता, देहरादून। गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर यातायात डायवर्ट किया गया है।
यह रहेगी व्यवस्था

  • वीआइपी व अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कांवेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआइपी द्वार (मुख्य गेट नंबर 01) से प्रवेश करेंगे।
  • गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कालेज व काबूल हाउस नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दून लाइब्रेरी से 20 मीटर आगे वाले गेट से प्रवेश करेंगे।
  • धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
  • सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कालेज ग्राउंड में खड़े होंगे।
  • राजपुर रोड से परेड में प्रतिभाग व दर्शकों के वाहन घंटाघर से दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • पास धारकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन डूंगा हाउस पार्क होंगे।

विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • 02 नंबर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • 03 नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक व एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
  • 05 नंबर रूट (आइएसबीटी रूट) 08 नंबर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  • प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
  • राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड की तरफ भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • आइएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
  • रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएंगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्रधारा क्रांसिग से सहस्रधारा रोड से आइटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी।

बैरियर व्यवस्था

  • परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आउटर व इनर बैरियर व्यवस्था की जाएगी।

आउटर बैरियर प्वाइंट

  • ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा

इनर बैरियर प्वाईंट

  • रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाऊस, लैंसडौन चौक, कांवेंट तिराहा


यह भी पढ़ें- दून की गणतंत्र दिवस परेड में 10 प्लाटून होंगी शामिल, रिहर्सल का एसएसपी ने किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें- देहरादून: परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम की रिहर्सल की
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725