search

किसान की मेहनत पर फिरा पानी, असामाजिक तत्वों ने जहर छिड़क कर बर्बाद की 18 कट्ठा मक्का की फसल

Chikheang 2026-1-24 12:57:56 views 1266
  

किसान की मेहनत पर फिरा पानी



संवाद सहयोगी, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा किसान की मेहनत पर पानी फेरने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी किसान राजेश यादव के खेत में लगी मक्का की फसल को अज्ञात लोगों ने बीती रात खरपतवार नाशक दवा छिड़क कर बर्बाद कर दिया।  

इस घटना के बाद खेत में लगे मक्का के पौधे झुलसने लगे, जिससे किसान को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान राजेश यादव ने करीब 18 कट्ठा जमीन में मक्का की खेती की थी। गुरुवार सुबह जब वे खेत देखने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मक्का के पौधे असामान्य रूप से झुलसे हुए हैं। आशंका होने पर उन्होंने तुरंत कृषि विशेषज्ञों को सूचना दी।  
फसल को बचाने के लिए उपाय शुरू

खेत की जांच के बाद कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि फसल पर ‘ग्रामोक्सोन’ नामक खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव किया गया है, जो मक्का जैसी फसल के लिए अत्यंत हानिकारक होती है।कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर फसल को बचाने के लिए तत्काल आवश्यक उपाय शुरू कर दिए गए हैं, हालांकि फसल को हुए नुकसान की भरपाई संभव नहीं लग रही है।  

घटना से किसान और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।किसान राजेश यादव ने बताया कि यह कृत्य किसी रंजिश के तहत किया गया प्रतीत होता है।  
मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसानों की फसल सुरक्षित रह सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169187