search

दहेज के ल‍िए तोड़ा पत्नी का कंधा, प‍िता के सामने लाठी-डंडों से पीटा फ‍िर तीन तलाक देकर घर से न‍िकाला

Chikheang 2026-1-23 21:57:29 views 689
  



संवाद सूत्र, डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के पांयती कलां गांव में रईस अहमद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी सुब्हानी की शादी 7 जनवरी 2025 को क्षेत्र के गांव कुम्हरिया के रहने वाले मोहम्मद शफीक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

ससुराल वालों ने सुब्हानी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस कारण इसका कंधा टूट गया। जानकारी मिलने पर रईस अहमद अपने बेटे मोहम्मद नईम के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके सामने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया और घर से निकाल दिया।

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मोहम्मद शफीक, परवीन, भूरी, रईस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।


महिला ने दंपती पर रंगदारी का आरोप लगाया




गजरौला: महिला ने दंपती पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में भी दी थी। शहर के मुहल्ला बसंत विहार निवासी गीता के पति वीरेंद्र सिंह चक्की चलाते हैं। आरोप है कि उनकी पड़ोस में रहने वाले दंपती उनसे पांच हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर चक्की बंद कराने की धमकी देते हैं। रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति अपने को यूपी पुलिस में दारोगा बताता है। उसके बेटे भी महिला को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। आरोपितं की शिकायत थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169155