search

मथुरा में शादी के कार्ड बांट लौट रहे युवक की हादसे में मृत्यु, साथी घायल

LHC0088 2026-1-23 20:56:43 views 1092
  



संवाद सूत्र, फरह (मथुरा। थाना क्षेत्र में चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटकर आगरा से लौट रहे युवक की बाइक गुरुवार की रात्रि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई, जबकि साथी घायल गया।  

शहर कोतवाली के मुहल्ला चिड़ियाना भरतपुर गेट निवासी 25 वर्षीय अनुराग गुरुवार की सुबह चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने आगरा गया था। उनके साथ दोस्त 22 वर्षीय जस्सी भी थे। रात आठ बजे वह मथुरा के लिए बाइक से रवाना हुए। रात नौ बजे उनकी बाइक फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर जस्सी को रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया बाइक के डिवाइडर से टकराने की वजह से सिर में गंभीर चोट के कारण अनुराग की मृत्यु हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986