search

“अब मान जाइए…”: CM नीतीश के सामने ललन सिंह का निशांत से आग्रह, बेटे से मुख्यमंत्री ने क्या पूछा?

Chikheang 2026-1-23 20:27:22 views 859
  

आईएएस कालोनी बेली रोड स्थित पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा के आवास पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।  



राज्य ब्यूरो, पटना।  सरस्वती पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दो जगहों पर दर्शन किए और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

JDU के आईटी सेल कार्यालय में उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम के बेटे निशांत कुमार ने पिता का पांव छूकर प्रणाम किया।

नीतीश ने बेटे से हंसते हुए पूछा, “तुम कब आए कार्यालय?” जिंदाबाद के नारे के बीच निशांत ने जवाब दिया। इसके बाद सीएम अन्य नेताओं का अभिवादन स्वीकार करने लगे।

इस मौके पर हल्का-फुल्का हंसी-ठिठोली का माहौल भी बना। जब नीतीश एक नेता को लेकर जदयू नेता छोटू सिंह की ओर बढ़े, तो छोटे सिंह ने हंसते हुए कहा, “रहने दीजिए, हम तिलक लगाना छोड़ दिए।”

हंसी-मजाक के बीच फिर से चर्चा हुई कि निशांत को राजनीति में लाया जाए। नीतीश की मौजूदगी में ललन सिंह ने कहा, “अब मान जाइए, राजनीति में आ जाइए।”

छोटू सिंह ने भी सीएम से निशांत को सक्रिय राजनीति में लाने की अपील की। हालांकि, सीएम और निशांत ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, बस मुस्कुराते रहे।
दो जगहों पर किया प्रत‍िमा का दर्शन

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एके सिन्हा के नेहरू पथ स्थित आईएएस कालोनी आवास पर पहुंच मुख्यमंत्री ने सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री 10 स्ट्रैंड रोड पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिए। उन्होंने उस मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को सरस्वती पूजा की बधाई दी।  

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार व सचिव कुमार रवि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।  
मुख्यमंत्री ने पनाश कौटिल्य होटल का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीरचंद पटेल पथ स्थित एजी आफिस के सामने नए सिरे से विकसित पनाश कौटिल्य होटल का उद्घाटन किया।

पूर्व में यह होटल पर्यटन निगम की देखरेख मेे चलता था। अब इसे निजी कंपनी के साथ विकसित किया गया है।
मु्ख्यमंत्री ने फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने होटल परिसर का निरीक्षण भी किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107