search

‘मुझे मेरे घरवालों ने सफलता के लिए शॉर्टकट लेना नहीं सिखाया,’ धनश्री वर्मा के बाद युजवेंद्र चहल ने भी दिया तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन

deltin55 2026-1-23 13:03:05 views 825

युजवेंद्र चहल ने गुरुवार 9 जनवरी 2025 को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। अफवाहों में दावा किया गया था कि धनश्री वर्मा के साथ उनकी शादी में सब कुछ ठीक नहीं है और जल्द ही दोनों के बीच तलाक होने वाला है। चहल की पोस्ट से लगा कि उन्होंने तलाक की अफवाहों पर कटाक्ष किया है।




युजवेंद्र चहल ने लिखा कि कुछ लोग उन मामलों पर अटकलें लगा रहे हैं, जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी। साथ ही यह भी बताया कि वह अब भी किसी के बेटे हैं, किसी के भाई हैं और किसी के दोस्त हैं। हालांकि, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह कहीं नहीं लिखा कि वह अब भी किसी के पति हैं।







युजवेंद्र चहल ने 9 जनवरी 2025 की रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों के अटूट प्यार और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं, जिसके बिना मैं यहां तक ​​नहीं पहुंच पाता, लेकिन यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है!!! चूंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे प्रशंसकों के लिए अब भी मेरे कई अविश्वसनीय ओवर बाकी हैं!!!’



‘मुझे मेरे घरवालों ने सफलता के लिए शॉर्टकट लेना नहीं सिखाया,’ धनश्री के बाद चहल का भी आया तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन




युजवेंद्र चहल ने लिखा, ‘मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं। मैं हाल की घटनाओं, खासकर मेरे निजी जीवन के बारे में लोगों की जिज्ञासा को समझता हूं। हालांकि, मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट देखे हैं, जिनमें ऐसी अटकलें लगाई गई हैं जो सच भी हो सकती हैं और नहीं भी।’








उन्होंने लिखा, ‘एक बेटे, एक भाई और एक मित्र के रूप में, मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि आप इन अटकलों में न पड़ें, क्योंकि इनसे मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा है। मेरे पारिवारिक मूल्यों ने मुझे हमेशा सभी के लिए अच्छी कामना करना, शॉर्टकट अपनाने के बजाय समर्पण और कड़ी मेहनत से से सफलता हासिल करने का प्रयास करना सिखाया है और मैं इन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं।’



like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
142475