search

Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड से राहत, दिन में निकल रही धूप; पढ़ें अपने शहर का हाल

Chikheang 2026-1-23 06:56:12 views 832
  

दिन में धूप निकलने पर संजय गांधी जैविक उद्यान में टहलते लोग। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में कड़ाके की ठंड, अत्यधिक घना कोहरा और कोल्ड डे के दौर से फिलहाल राहत मिल चुकी है। बीते कुछ दिनों राज्य भर में आसमान साफ होने के साथ दिन में तेज धूप का प्रभाव बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम पछुआ के कारण हल्की कनकनी का असर बना रहेगा।

26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के कुछ भागों में मौसम में बदलाव के आसार है। गुरुवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस एवं 28.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। गुरुवार को पटना सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस एवं 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

राज्य का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से 14.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आठ सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-  

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169093