search

भारत सरकार की टीम ने कालाजार नियंत्रण की समीक्षा की:देवरिया में जिला व ब्लॉक स्तर के अभिलेखों का अवलोकन

deltin55 2026-1-23 00:51:09 views 49

देवरिया में भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को देवरिया में कालाजार उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। टीम के सदस्य डॉ. रजत रंजन और डॉ. मोबेसीर ने जिले में कालाजार की रोकथाम, उपचार और निगरानी से जुड़े अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन किया।

टीम ने सर्वप्रथम जिला मलेरिया कार्यालय का दौरा किया। यहाँ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.पी. मिश्रा से कालाजार प्रभावित गाँवों, मरीजों की संख्या, उपचार की स्थिति और नियंत्रण गतिविधियों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली गई।

इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंची। यहां कालाजार के उपचार, मरीजों की निगरानी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही फॉलोअप गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। टीम ने कालाजार से पीड़ित मरीजों की सूची और संबंधित दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया।



दोपहर में टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का दौरा किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने जिले में कालाजार उन्मूलन की तैयारियों, कार्ययोजना और अब तक की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओ.पी. भार्गव, सहायक मलेरिया अधिकारी हस्मतुल्ला खान, बीपीएम सुबोध, साथ ही डब्ल्यूएचओ, सीफार और पाथ संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
142166