search

वाराणसी मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशित: रोहिंग्या-बांग्लादेशी नहीं मिले, गलती से कटा है नाम तो करना होगा दावा-आपत्ति

Chikheang 2026-1-22 09:56:40 views 1175
  

वोटर लिस्ट में नाम न होने पर बीएलओ से संपर्क कर भरा जा सकता है फार्म। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित करने के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की टीम लगी, जांच पड़ताल भी हुई। मतदाता सूची में इस तरह के लोग कितने मिले, यह सामने नहीं आया। प्रत्येक जिले में डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) बनाने की बात भी कही गई लेकिन न सेंटर में कोई बांग्लादेशी व रोहिंग्या दिखा।

एसआइआर के गणना प्रपत्रों के आधार पर मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन हो चुका है। नो मैपिंग वोटरों की सूची बूथों पर चस्पा की जा चुकी है। एएसडी यानी गणना प्रपत्र भरने के दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतकों की सूची भी बूथाें पर पढ़ी जा चुकी है लेकिन इस दौरान गणना टीम की ओर से मतदाता सूची में पहले से शामिल रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के होने की पुष्टि नहीं की गई है।  

एसआइआर के क्रम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाता अपना नाम देख सकता है। कोई व्यक्ति यह जांचना चाहता है कि एसआइआर के बाद उसका नाम है कि नहीं तो आनलाइन भी देख सकता है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “स्पेशल इनटेंसिव रीविजन (एसआइआर)-2026 शीर्षक से पाप-अप विंडो खुलेगी।

यह भी पढ़ें- वसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव, बड़ी शीतलाधाम से आएगा चढ़ावा

इस विंडो में “सर्च .योर नेम बाई ईपिक नंबर इन ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल एसआइआर 2026” टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुलने वाली स्क्रीन पर इपिक नंबर वाले बाक्स में अपना इपिक दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर क्लिक करने पर आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में उपलब्ध है तो प्रदर्शित होगी। यदि आपका नाम उत्तर प्रदेश के किसी भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, तो स्क्रीन पर नो रिजल्ट फाउंड प्रदर्शित होगा।

मतदाता सूची में नाम नहीं है तो बीएलओ से संपर्क कर मतदाता बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। त्रुटिवश अगर नाम कट गया है तो दावा आपत्ति का अभी मौका है। दावा आपत्ति छह फरवरी तक किया जा सकेगा। आयोग के निर्देश के क्रम में 27 फरवरी तक नोटिस जारी करने के संग निस्तारण की प्रकिया पूरी की जाएगी। इसके बाद छह मार्च में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169019