search

पटना में बच्चे के जन्म पर मांगा 1 लाख रुपये नेग, मना करने पर किन्नर के साथ आए युवकों ने मार दी गोली

Chikheang 2026-1-22 09:56:41 views 1253
  

अस्पताल में महिला का चल रहा इलाज। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी में बच्चे के जन्म पर नेग के लिए एक लाख रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में मंगलामुखी के पक्ष से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बुधवार को नीरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी को गोली मार दिया।

स्वजन ग्यारह हजार रुपये दे रहे थे। गोली बांह में लगने से वह जख्मी हो गयी। स्वजन ने उसे इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार महिला खतरे से बाहर है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

अस्पताल में घायल काजल ने बताया कि कुछ मंगलामुखियों के साथ बड़ी दीदी का इस बात को लेकर विवाद हुआ था कि वह गाने-बजाने का काम क्यों करती है? बुधवार को घर पर कोई नहीं था।

उस समय दो बाइक सवार युवक घर पर बड़ी दीदी को टारगेट कर गोली मारने के लिए आये। इसी दौरान बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली उसके बांह में लग गई। घायल महिला के पति नीरज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में बहन ने बच्चे को जन्म दिया है।

जच्चा-बच्चा के घर पहुंचते ही घर आयी कुछ मंगलामुखियों द्वारा नेग के नाम पर एक लाख रुपये मांगा। इतनी मोटी रकम देने में परिवार सक्षम नहीं है। नीरज ने बताया कि मंगलामुखियों को परिवार वाले ग्यारह हजार रुपये दे रहे थे।

इसी बात को लेकर हुए विवाद में मंगलामुखी के साथ वाले लड़के ने पत्नी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। बाईपास थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। घायल के बयान से ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में दादा के मर्डर का बदला, एक नाबालिग ने दूसरे की चाकू मारकर कर दी हत्या
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169016