search

बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्ट्री में लगी भीषण, जिंदा जल गए दो कारीगर; तीसरे की हालत गंभीर

Chikheang 2026-1-22 09:56:39 views 1224
  

बहादुरगढ़ फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जागरण



जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। हरियाणा में बहादुरगढ़ शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फुटवियर फैक्ट्री में गुरुवार अल सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर दो कामगारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर है। उसे शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल का नाम आरिफ है। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। मृतकों में शोएब और अतावरिश शामिल हैं। घटना सुबह करीब पौने पांच बजे हुई। तब यहां पर काम चल रहा था।

  

आग लगने से फैक्ट्री का सामान भी जल गया। जागरण

बताया गया कि अन्य कामगार तो निकल गए, लेकिन ये तीन कारीगर अंदर ही फंस गए थे। पता लगते ही दमकल विभाग का दस्ता पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। जब तक आग बुझी, तब तक दो कामगार आग में झुलसकर दम तोड़ चुके थे। उनके शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं।

घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल उठ रहा है। उत्कर्ष इंटरप्राइजेज के नाम से यह फैक्ट्री प्लाट नंबर 817 एमआई पार्ट-ए में चल रही है। इसमें जूते के अपर बनाने का काम होता है।

  

कंपनी के मालिक नितेश गुप्ता दिल्ली के सुल्तानपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इधर, दमकल दस्ते ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169099