search

एमपी में कड़ाके की ठंड से राहत, लेकिन 3 दिन बाद फिर पलटी मारेगा मौसम; ग्वालियर चंबल में बारिश की संभावना

LHC0088 2026-1-22 07:57:48 views 1248
  

मध्य प्रदेश का मौसम



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया। ग्वालियर में हल्का कोहरे छाया रहा। दिन का सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकार्ड किया गया।
तीन-चार दिन तक ऐसे रहेंगे मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम स्तर को कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व ईरान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने से फिलहाल कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तीन दिन बाद रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। साथ ही ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज से करवट ले सकता है मौसम, लंबे इंतजार के बाद सात जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम ठंडी, दिन में राहत; 26 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166909