search

सावधान! हिमाचल में अगले दो दिन भारी बर्फबारी के आसार, बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी

cy520520 2026-1-22 07:57:50 views 1245
  

आज से दो दिन भारी हिमपात व वर्षा का अलर्ट, सतर्क रहें लोग।



राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में भारी हिमपात, तेज वर्षा, ओलावृष्टि, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है।

कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने के कारण पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दिन भी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। 24 जनवरी को बादल छाए रहने और हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है। 25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 26 और 27 जनवरी को एक बार फिर तेज वर्षा और हिमपात के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों की अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।

शिमला में सुबह से तेज धूप खिली रही। हालांकि, ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश में कोहरे का प्रभाव अब कम हो गया है, लेकिन निचले जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में ठंडी हवाएं चलने की स्थिति बनी हुई है। लाहुल स्पीति जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8, ताबो में माइनस 6.7 और कल्पा में माइनस 2.2 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164512