search

सीहोर में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, 6 माह से कर रहा था शारीरिक शोषण, मंदिर के पास कमरे में करता था घिनौनी हरकत

deltin33 2026-1-21 21:57:55 views 833
  

नाबालिग संग किया गंदा काम (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीहोर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। यह शर्मनाक घटना पांगरी गांव के चित्रकूट धाम मंदिर के पास एक कमरे में हुई।

13 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित चंद्रभान त्रिपाठी (निवासी रफीकगंज) से पढ़ने जाती थी। आरोपित ने पिछले छह महीनों में छह बार उसके साथ दुष्कर्म किया और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में आरोपी उसे मंदिर के पास एक कमरे में ले गया, उसके हाथ-पैर बांधकर कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, अन्य बच्चों के वहां आ जाने से वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, शिवपुरी के जंगल में पति की गला घोंटकर हत्या, गड्ढे में दफनाया शव

पुलिस ने आरोपित चंद्रभान त्रिपाठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65, 351 (2), 74, 127 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L, 5F/6, 9f/10 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
अन्य बच्चियों के भी शिकार होने की आशंका

एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि एक दुष्कर्म और एक छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित की उम्र 70 साल से अधिक है।

सूत्रों के अनुसार आरोपित कई साल पहले उत्तर प्रदेश से सीहोर आकर रहने लगा था। आशंका है कि अन्य नाबालिग लड़कियां भी उसकी शिकार हुई हैं और वे भी अब शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हालांकि, कुछ लड़कियां बदनामी के डर से सामने आने में हिचकिचा रही हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873