search

Maharashtra SSC Admit Card 2026: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, स्टूडेंट्स स्कूल से हॉल टिकट कर लें प्राप्त

deltin33 2026-1-21 10:27:35 views 1176
  

Maharashtra 10th Class Admit Card 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एन्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन, पुणे की ओर से 10th क्लास के छात्रों के एडमिट कार्ड (MSBSHSE SSC Admit Card) जारी कर दिए गए हैं।
सभी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। स्कूल अधिकारी/ प्रिंसिपल स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूलों को बोर्ड की ओर से आदेश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसे छात्रों में वितरित कर दें।
छात्रों को हॉल टिकट स्कूल से करना होगा प्राप्त

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि वे स्वयं एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। उन्हें एडमिट कार्ड अपने विद्यालय में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्राप्त करना होगा।
स्कूल इन स्टेप्स से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

  • स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्कूल लॉग इन आईडी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों में वितरित कर दें।

इन डेट्स में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

महाराष्ट्र बोर्ड SSC क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपने साथ एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और आप एग्जाम देने से वंचित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Board Exam 2026: महाराष्ट्र बोर्ड SSC, HSC Date Sheet जारी, यहां से चेक करें डेट एवं सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477876