search

मरीज का खून रिसता रहा लेकिन डॉक्टर करते रहे अनदेखा, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में तिमारदार और नर्सिंग स्टाफ में झड़प

Chikheang 2025-12-27 21:27:35 views 1088
  

एनआइटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज के इसी स्त्री व प्रसूति वार्ड में 11 दिसंबर को हुआ था विवाद एवं झड़प के वीडियो का स्क्रीनशॉट।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज और अस्पताल में मरीज के स्वजन तथा नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद मामले की जांच के लिए डीएमएस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। शनिवार को मामले के संबंध में स्त्री व प्रसूति वार्ड के अन्य नर्सिंग स्टाफ और डाॅक्टरों से पूछताछ की गई। सोमवार को स्वजन को भी अस्पताल बुलाया जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
परिजन बुलाते रहे मगर नहीं आए डॉक्टर

ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज और अस्पताल के स्त्री प्रसूति वार्ड में भर्ती सुनीता को ऑपरेशन के बाद ब्लड आ था। स्वजन देखकर परेशान हो गए, स्टाफ से डाक्टर को बुलाने की मांग की। इसके बाद स्टाफ ने आश्वासन दिया कि जल्द डाॅक्टर आ जाएंगे। काफी इंतजार के बाद बाद बार जब डाॅक्टर नहीं पहुंचे तो स्वजन के सब्र का बांध टूट गया। वह डाॅक्टर को बुलाने की मांग करने लगे, इधर पीड़ित महिला की हालत खराब हो रही थी।
हाथापाई की आ गई नौबत

बार-बार डाॅक्टर के बारे में पूछने पर नर्सिंग स्टाफ नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टाफ ने रिकार्डिंग कर रहे व्यक्ति के कैमरे पर हाथ मार दिया और हाथ भी पकड़ लिया। जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है। हालांकि, मामले का तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जांच और जल्द रिपोर्ट देने के लिए कमेटी गठित की गई है।
अकसर चर्चा में रहता है अस्पताल

एक अक्टूबर की रात को घायल महिला का इलाज कराने पहुंचे स्वजन द्वारा घंटों इंतजार के बाद भी डाक्टरों के नहीं पहुंचने पर जब सवाल किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ था। स्वजन और स्टाफ के बीच विवाद का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था। सात अगस्त को गांव पलवली निवासी मरीज त्रिलोक चंद ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके अलावा ऐसे मामले सामने आते हैं, जो अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़े करते हैं।


“मामले की जानकारी शुक्रवार को मिली। हमारे पास स्वजन की ओर से कोई शिकायत भी नहीं दी गई थी। कमेटी गठित की गई है। मामले का जांच की जा रही है। विवाद के वक्त मौजूद रहे नर्सिंग स्टाफ और डाॅक्टरों से पूछताछ की जा रही है। स्वजन को भी बुलाया जाएगा।“

-डाॅ. एसआर सिंह, डीएमएस, ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज।


यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, लेपटॉप-होम थिएटर सहित हजारों का सामान गायब
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953