search

पहले किया अपहरण फिर फोन कर किया परेशान...किशोरी ने उठा लिया आत्मघाती कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

LHC0088 2026-1-21 09:56:33 views 965
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण कर्नलगंज (गोंडा)। युवक की प्रताड़ना से परेशान किशोरी द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा किया है। ग्राम दिनारी (दौनपुरवा) की रहने वाली जान्हवी सिंह काे सोनवारा निवासी विष्णु कश्यप काफी समय से मोबाइल पर परेशान कर रहा था।

मृतका के पिता का आरोप है कि प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण उनकी बेटी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। पिता ने बताया कि आरोपित विष्णु कश्यप ने पूर्व में भी उनकी पुत्री का अपहरण किया था, जिसके संबंध में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था।

आरोपित के नाना मुनेश्वर और मामा नीशू कश्यप किशोरी पर पुराने मुकदमे में सुलह करने और विष्णु के पास जाने का दबाव बना रहे थे। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सोनवारा गुलदार पुरवा निवासी विष्णु कश्यप, दिनारी निवासी मुनेश्वर व नीशू कश्यप पर मुकदमा किया गया है।

यह भी पढ़ें- घर में फूटी कौड़ी नहीं और आयकर विभाग ने मजदूर को भेज दिया ₹7 करोड़ का नोटिस, यूपी से सामने आया हैरान करने वाला मामला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833