गणतंत्र दिवस के लिए देशभक्ति संदेश और शुभकामनाएं (Picture Credit- AI Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के गौरवशाली इतिहास में कई ऐसी तारीखें हैं, जो कभी भुलाई नहीं जा सकती। 26 जनवरी की तारीख इन्हीं में से एक है, इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखी गई है। यह वही दिन है, जब आजाद भारत को अपना संविधान मिला था।
इसी दिन का जश्न मनाने और लोगों की संविधान का महत्व बताने के मकसद से हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हर कोई एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। अगर आप भी इस दिन अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को भेजने के लिए मैसेज या सोशल मीडिया के लिए स्टेटस खोज रहे हैं, तो ये संदेश आपके काम आ सकते हैं।
गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं
1. आओ झुककर सलाम करें उन्हें
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
2. वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
3. संविधान ने दिया हमें अधिकार
हर नागरिक को मिले सम्मान अपार
इस गणतंत्र दिवस पर यही है अरमान
हमारा देश बने सबसे महान।
शुभ गणतंत्र दिवस!
4. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर हम
उनको सलाम करते हैं !
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
5. तिरंगा है हमारी पहचान
गणतंत्र है हमारी जान
आइए इसे सलाम करें और
देश के लिए अपना जीवन समर्पित करें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
8. संविधान हमारा गौरव है
गणतंत्र हमारी पहचान है।
इस धरा पर जन्म लेकर
हर भारतीय को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
9. ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. आन देश की शान देश की
देश की हम संतान हैं
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
अपनी ये पहचान है
शुभ गणतंत्र दिवस!
11. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिवस की बधाई
12. जिसमें उबाल न हो, वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
14. सूरत नहीं, सीरत से प्यार करते हैं,
हम भारतवासी अपने देश पर जीते-मरते हैं।
देश की रक्षा में न्यौछावर कर सकते हैं अपना जीवन,
हमारी मातृभूमि को शत-शत नमन।
गणतंत्र दिवस की बधाई
15. ऋषि-मुनियों की भूमि, वीरों की शान है मेरा भारत,
परंपराओं की धरती, विज्ञान की पहचान है मेरा भारत।
पल-पल आगे बढ़ रहा है मेरा भारत,
प्यार और सद्भाव के पथ पर चल रहा है मेरा भारत।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 16. वीरों की इस धरती पर लिखी है बलिदान की कहानी,
हर दिल में गूंजती है देशभक्ति की वाणी।
जाति-धर्म नहीं, देश प्रेम ने है हमें बांधा,
हर भारतीय के दिल से जुड़ा है देशभक्ति का यह अटूट धागा।।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
17. संविधान के सम्मान में सिर झुकाएं,
प्यार और अपनेपन को भारत की पहचान बनाएं।
न हो कोई छोटा, न कोई बड़ा,
तिरंगे के नीचे हाथ थामे हर देशवासी हो खड़ा।।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
18. अमन से भरा है ये मेरा वतन,
मातृभूमि को मेरा शत-शत नमन।
देश पर कुर्बान हैं मेरे कितने ही जन्म,
हमेशा खुशियों से आबाद रहे मेरा वतन।।
गणतंत्र दिवस की बधाई
19. भारत मां की हैं हम सब संतान,
गर्व से कहते हैं मेरा भारत महान।
देश प्रेम से खूबसूरत है क्या भला कोई भी एहसास,
देश से जुड़ी ये प्रीत है सबसे खास।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
20. सभी बोलते हैं प्यार की बोली,
दिल है जैसे सात रंगों से सजी रंगोली।
प्यार और अपनेपन का भरा है हर मन में एहसास,
देशभक्ति के रंग में रंगे हैं हर भारतवासी के जज्बात।।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
On this Republic Day, let\“s pledge to contribute to the progress and prosperity of our beloved India. Jai Hind!
May India continue to stand as a beacon of unity, celebrating its diversity with pride and fostering harmonious coexistence among its people.
کچھ نشہ ترنگے کی آن کا ہے کچھ نشہ مادرِ وطن کی شان کا ہے ہم لہرائیں گے ہر جگہ یہ ترنگا نشہ یہ ہندوستان کی شان کا ہے
अर्थ- इस उत्साह का कुछ हिस्सा तिरंगे की शान का है, कुछ हिस्सा मातृभूमि की शान का। हम इस तिरंगे को हर जगह लहराएंगे। यह उत्साह भारत की शान का है।
यह भी पढ़ें- Republic Day 2026 को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर, हर दिन ढाई घंटे उड़ान बंद; ओडिशा से फ्लाइट्स प्रभावित
यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: \“वंदे मातरम् और आत्मनिर्भर भारत\“ की थीम पर सजेगी परेड, 2,500 कलाकार करेंगे कला का प्रदर्शन |
|