search

छपरा एक्सप्रेस का रूट 3 मार्च के लिए बदला, प्रयागराज-वाराणसी होकर चलेगी ट्रेन; हाथरस जाने वाली गाड़ियां भी प्रभावित

Chikheang 2026-1-20 14:57:01 views 1121
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हाथरस। रेल प्रशासन द्वारा गोंडा-बुढ़वल खंड में गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कुछ ट्रेनों का निरस्त तो कुछ को बदले हुए रुट से चलाया जाएगा। इसमें छपरा एक्सप्रेस बदले हुए मार्गों से होकर गुजरेगी।
बाराबंकी की जगह प्रयागराज बनारस होकर चलेगी ट्रेन

तीसरी लाइन बिछाने के कारण गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच ट्रेनों का सचालन बंद रहेगा। इसका कारण इधरा से गुजरने वली कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, रिशेड्यूलिंग एवं आंशिक निरस्तीकरण व ओरिजिनेशन किया गया। इसमें 15110 मथुरा -छपरा एक्सप्रेस बदले हुए रूट से संचालित होगी। यह ट्रेन 18 मार्च को कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, भटनी जगह कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज, वाराणसी, औंड़िहार, भटनी के रास्ते होकर चलेगी।
इन गाड़ियों का भी संचालन होगा प्रभावित

इसके साथ ही 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 15 मार्च, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 17 मार्च को, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर 18 मार्च को, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर 19 मार्च को सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त की हैं। पीआरओ प्रयागराज रागिनी सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के तहत तीसरी लाइन बिछाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ट्रेनों को संचालन प्रभावित रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168966