search

नितिन नवीन का गांव कहां है? रांची में जन्मे और पटना में पढ़े भाजपा के नए अध्यक्ष

cy520520 2026-1-20 14:57:00 views 1240
  

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, पटना। बीजेपी ने 45 साल के युवा विधायक नितिन नवीन को भाजपा की कमान सौंप दी है और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नई ताजपोशी के बाद ही लोग नितिन के बारे जानना चाहते हैं। इस बीच उनके जन्म स्थान और गांव को लेकर भी लोगों में भ्रम है। इस स्टोरी में हम Nitin Nabin से जुड़े सारे राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं, तो आइए शुरू करते हैं।  

बिहार के पटना और बांकीपुर से 5 बार के विधायक नितिन नवीन का जन्म 23 मई, 1980 को झारखंड के रांची शहर में हुआ था, लेकिन यह उनका पैतृक शहर नहीं है। नतिन नवीन मूल रूप से नवादा जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत अमावां गांव के रहने वाले हैं।

हालांकि नितिन के दादा कामेंद्र प्रसाद सिन्हा पटना चले गए थे, जिस कारण से नितिन नवीन पटना के निवासी हैं। भले ही वह पटना में रहते हों, लेकिन उनका जुड़ाव आज भी पैतृक गांव अमावां से है।

उनके पिता स्वर्गीय नवीन अशोक सिन्हा भी अक्सर अपने गांव जाया करते थे। नितिन ने भी इस परंपरा को बरकरार रखा है। गांव के लोग भी उनके अध्यक्ष चुने जाने पर बेहद खुश हैं और ढोल नगाड़ों के साथ इसका इजहार कर रहे हैं।
पटना से हुई शुरुआती शिक्षा

नितिन नवीन की प्रारंभिक शिक्षा सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना से पूरी हुई, जहां से उन्होंने 1996 में CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने सीएसकेएम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की और 1998 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
विरासत में मिली राजनीति

नितिन नवीन ने पिता नवीन किशोर सिन्हा बिहार सरकार में मंत्री थे। उनकी असमय मौत हो जाने के बाद बेटे नितिन नवीन कम उम्र में ही चुनावी राजनीति में प्रवेश किया और पहली बार 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

इसके बाद 2010 से वे लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होते रहे हैं और 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल कर लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सड़क निर्माण, शहरी विकास एवं आवास और कानून जैसे महत्वपूर्ण विभागों का भी कार्यभार संभाला है।

यह भी पढ़ें- BJP President Nitin Nabin: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के पास सिर्फ ₹35 हजार कैश, करोड़ों की है नेटवर्थ

यह भी पढ़ें- BJP में ‘नवीन युग’ की शुरुआत; सम्राट बोले, \“युवा अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में जीतेंगे बंगाल, सरावगी ने कहा-ऐत‍िहासिक  

यह भी पढ़ें- नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के अध्यक्ष, 45 की उम्र में सबसे बड़ी पार्टी की कमान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164453