search

कांग्रेस देश में कर रही मनरेगा को बचाने का आंदोलन, रायबरेली में बोले राहुल गांधी

deltin33 2026-1-20 14:56:56 views 1159
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। सांसद राहुल गांधी ने वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पावर अपने हाथ में लेना चाहते और गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा का नाम बदला गया है, यह करके अपमान किया गया है। इससे भी बड़ी बात है कि गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे हटा दिया गया है। लोकतंत्र की जड़ को काटा गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही है। जो मजदूरी करते हैं उनकी सुरक्षा के लिए हम खड़े हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी चाहते हैं देश का पूरा का पूरा धन गौतम अडानी और अंबानी के हाथ कर दिया जाए। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं, दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी पूरा का पूरा धन खींचकर अंबानी अडानी को दिलवा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477826