search

मनोज तिवारी का दावा: बंगाल में भाजपा जीतेगी, जनता TMC से मुक्ति चाहती है

cy520520 2026-1-20 14:56:55 views 696
  

पूजा के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर से बाहर निकलते सांसद मनोज तिवारी।



जागरण संवाददाता, देवघर। भोजपुर गायक से भाजपा नेता बने दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन समाप्त हो चुका है। वहां की जनता तृणमूल कांग्रेस(TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुक्ति चाहती है।

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को सत्ता सौंपेगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले भी वे देवघर आए थे और बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लिया था, जिसका परिणाम सबने देखा। इस बार बंगाल चुनाव से पहले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है और विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से भाजपा को जीत मिलेगी। साथ ही उन्होंने झारखंड के सुखी और समृद्ध होने की भी कामना की।

भाजपा सांसद रविवार देर शाम बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा-बाबा बैद्यनाथ की चौखट पर हाजिरी लगाते हुए कामना की कि जिस तरह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली, उसी तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी पार्टी विजयी हो। मनोज तिवारी ने बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन कर विशेष पूजा की और देश व राज्यों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मौनी अमावस्या पर शुभी शर्मा ने किए दर्शन

मनोत तिवारी के साथ प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा ने भी मौनी अमावस्या के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन पहले भी कई बार किए हैं, लेकिन इस बार पहली बार भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने इस अनुभव को बेहद अलौकिक बताते हुए कहा कि बाबा धाम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है, जिसे शब्दों में बयां करना कठिन है।
दर्शकों का प्यार ही मेरी ताकत : शुभी शर्मा

भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा ने कहा कि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि वे अब तक डेढ़ सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने जयपुर, राजस्थान से की थी, जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और सफलता मिलती गई।

उन्होंने कहा कि जो भी मुकाम आज हासिल हुआ है, वह दर्शकों के प्रेम और बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद का ही परिणाम है। बाबा की कृपा से आगे भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहे, यही उनकी कामना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164405