search

नैमिषारण्य के विकास में तेजी! सीएम योगी ने मांगी सड़कों की सूची, परसदा मार्ग को 7 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव मंजूर

cy520520 2026-1-20 14:56:57 views 1129
  

सात मीटर चौड़ा होगा वाया परसदा मछरेहटा मार्ग



दुर्गेश द्विवेदी, जागरण सीतापुर। नैमिषारण्य को वैश्विक पटल पर उभारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में नैमिषारण्य के लिंक मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गाव से चौड़ा किए जाने वाले मार्गों की सूची मागी है।

विधायक ने सीतापुर वाया परसदा नैमिषारण्य को सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया है। इसे लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना में भी शामिल कर लिया है।

प्रदेश सरकार नैमिषारण्य को विकसित करने में मेट्रो सिटी की अवधारणा लागू कर रही है। सरकार का प्रयास है कि नैमिषारण्य के आसपास का 25 से 30 किलोमीटर का क्षेत्र प्राकृतिक संपदा के साथ ही जनसुविधाओं से भी पूरित रहे। इसी के चलते नैमिषारण्य को किसी न किसी रूप में जोड़ने वाले मार्गों का चौड़ा किया जा रहा है।

कल्ली-नैमिषारण्य, नेरी-वाया कल्ली सिधौली-महमूदाबाद आदि मार्गों को चौड़ा करने की मंजूरी सरकार पहले से दे चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने स्थानीय मार्गों को चौड़ा किए जाने की सूची विधायक रामकृष्ण भार्गव से मांगी है। विधायक ने सीतापुर वाया परसदा-नैमिषारण्य मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया है।

इसे लोक निर्माण विभाग ने 2026-2027 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। एस्टीमेट बनाने के लिए नापजोख का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

नैमिषारण्य के लिए चलती हैं पांच बस

सीतापुर वाया परसदा मछरेहटा मार्ग स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए नैमिषारण्य पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। जनपद के उत्तरी सीमा के गांवों के साथ ही लखीमपुर के श्रद्धालु भी नैमिषारण्य जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। इसी के चलते परिवहन निगम ने इस मार्ग पर पांच बसों का संचालन शुरू किया है।

यह भी पढ़ें- बेलवनिया-बगहा पुल का सपना टूटा...यूपी-बिहार की एक लाख की आबादी को लगा झटका, सामने आई वजह

संकारा मार्ग बन रहा बसों के संचालन में बाधा

सीतापुर-वाया परसदा-मछरेहटा मार्ग पर असली समस्या मधवापुर गांव के बाद शुरू होती है। मधवापुर से मछरेहटा तक मार्ग सिर्फ तीन मीटर ही चौड़ा हैं। ऐसे में कटिया, परसदा, चितरेहटापुरवा और केसरा गांव में दूसरा वाहन आने पर जाम की स्थितियां बनती हैं। इससे बसों के संचालन में बाधा आ रही है।


नैमिषारण्य को जोड़ने वाले सभी मार्गों को चौड़ा करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान चला रहे हैं। उनसे भी संकरे मार्गों की सूची मांगी गई है। वाया परसदा मछरेहटा मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है।

                                                                                 रामकृष्ण भार्गव, विधायक मिश्रिख

नैमिषारण्य से जुड़े सभी मार्गों को अनिवार्य रूप से चौड़ा किया जाना है। विधायक के प्रस्ताव को 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। उम्मीद है शासन से इसकी मंजूरी भी शीघ्र ही मिल जाएगी।


                                                                          मिथिलेश वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164426