search

झारखंड नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के साथ बढ़ी खींचतान, JMM ने अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़कर बनाया दबाव

deltin33 2026-1-20 05:26:18 views 863
  



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनावों के साथ ही महागठबंधन के दलों के बीच खींचतान बढ़ गई हैं। लंबे समय से शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रयासरत झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार निकाय चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारियों में है।

चुनाव भले ही दलगत आधार पर नहीं हो रहा हो, सभी दलों की सक्रियता इस चुनाव को लेकर बढ़ गई है। रविवार को राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं को पार्टी में शामिल कराकर कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। कांग्रेस इस चुनाव में रांची से मेयर पद के लिए पूर्व मेयर रमा खलखो का नाम आगे किया है। रमा वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस के इस दावे को झामुमो के कई नेता नियमित तौर पर खारिज करते रहे हैं। इसके पीछे का कारण यही है कि झामुमो भी इस पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारना चाहता है। पार्टी ने इसके लिए दावेदारी के साथ-साथ तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे पार्टी को शहरी क्षेत्रों में आधार बनाने में मदद मिलेगी।

रांची के अलावा धनबाद में भी पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है। वहां महिला मोर्चा की अध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाने को लेकर दावे किए जा रहे हैं। गढ़वा, पलामू, बोकारो आदि जिलों में भी दोनों दलों के बीच दावेदारी का खेल चल रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477794