search

बांदा में धीरेंद्र शास्त्री का बयान: हिंदुओं के दो बेटे संभालें घर, बाकी संघ और राष्ट्र को समर्पित करें

cy520520 2026-1-19 22:57:08 views 1142
  

बांदा शहर के होटल रामदा में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते आचार्य धीरेंद्र शास्त्री। जागरण  



विमल पांडेय, बांदा। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को दो बच्चे घर संभालने के लिए और एक-एक बच्चा आरएसएस और देश के लिए समर्पित करने का संकल्प लेना होगा। देश जातिवाद से नहीं बल्कि राष्ट्रवाद से चलेगा। अब समय आ गया है कि जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई की परिकल्पना को साकार किया जाए।

उन्होंने कई प्रदेशों में हिंदुओं के साथ हुई घटना पर चिंता व्यक्त की। कहा हिंदू चेत जाएं, फिर पुरानी बात दोहराई कि प्रत्येक हिंदू को कम से कम चार बच्चे पैदा करने की जरूरत है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
डा. हेडगेवार की सोच की सराहना की

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार की सोच की सराहना करते हुए कहा कि आरएसएस नहीं होता तो एक भी हिंदू सुरक्षित नहीं बचा होता। उन्होंने कहा कि धर्म का धंधा नहीं करना चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों को जातिवाद समाप्त करने, मतांतरण पर रोक लगाने, हिंदू समाज की एकता के लिए काम करने की सौगंध दिलाई। बेटियों को देश की आन-बान-शान और इज्जत बताते हुए उन्हें रील लाइफ से बचाने की बात कही।
अपने अंदर की बुराई खत्म करो

उन्होंने कहा कि मुस्लिम की बुराई करने से नहीं अपने अंदर की बुराई खत्म करने से देश आगे बढ़ेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शहर के होटल रामदा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना होगा, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बन सकेगा। कार्यक्रम का संचालन श्यामजी निगम ने किया। कार्यक्रम के दौरान सह-प्रांत प्रचारक मुनिश, विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला प्रचारक अनुराग, विभाग कार्यवाह संजय, सुरेंद्र, श्यामसुंदर, रामनाथ, उमाशंकर सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164322