search

नवादा का लाल आज संभालेगा BJP की कमान; निति‍न नवीन के पैतृक गांव में उड़ेगा गुलाल

Chikheang 2026-1-19 20:56:40 views 488
  

नवादा के अमावां के न‍िवासी हैं न‍िति‍न नवीन।  



संवाद सूत्र, रजौली (नवादा)। BJP National Working President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन का निर्विरोध नामांकन होने के साथ ही उनका पार्टी का स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नितीन नवीन के पैतृक गांव अमावां में भव्य उत्सव का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा।हिसुआ के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में अमावां गांव में फूलों और अबीर की होली खेली जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को विधायक अनिल सिंह अमावां पहुंचे और देवी स्थान में भगवती के चरणों में पुष्प अर्पित कर नितीन नवीन के सफल कार्यकाल की कामना की।

विधायक अनिल सिंह, बिमल राजवंशी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को बधाई देते हुए 20 जनवरी को अमावा संगत परिसर में आयोजित भव्य समारोह में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का नेतृत्व नवादा से जुड़े एक साधारण कार्यकर्ता को मिलना जिले के लिए गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि नितीन नवीन का पैतृक गांव अमावां है और उनका नवादा से गहरा जुड़ाव रहा है।

नितिन नवीन के दादा कामेंद्र प्रसाद सिन्हा भले ही पटना जाकर बस गए थे, परंतु उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा और स्वयं नितिन नवीन ने अमावां से अपने रिश्तों को सदैव जीवंत रखा है।

इसका प्रमाण उनके द्वारा यहां से \“गांव चलो अभियान\“ की शुरुआत और जिले के विकास के प्रति उनकी निरंतर सजगता है। इस गौरवशाली क्षण के गवाह बनने के लिए व्‍यापक तैयारी की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168916