search

ससुर ने बहू और उसकी मां का बीच बाजार में काटा गला, क्या थी हत्या की वजह?

deltin33 2026-1-19 20:26:49 views 1095
  

75 वर्षीय ससुर ने बहू और समधिन की हत्या की।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नदिया जिले के राणाघाट में सोमवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां के हबीबपुर ग्राम पंचायत के आशुतोषपुर गांव में 75 वर्षीय वृद्ध अनंत विश्वास ने अपनी ही बहू और समधिन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय बहू शिल्पा और 56 वर्षीय समधिन स्वप्ना मंडल के रूप में हुई है।
ससुर ने बहू और समधिन की हत्या की

मिली जानकारी के अनुसार, अनंत की पत्नी की हाल ही में मृत्यु हुई थी, जिसके श्राद्ध कर्म के लिए उनकी समधिन घर आई हुई थीं।

अनंत को शक था कि उसकी बहू और समधिन ने काले जादू के जरिए उसकी पत्नी को मार डाला ताकि वे उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सकें।
काले जादू और संपत्ति का विवाद

सोमवार सुबह जब अनंत का बेटा पतितपावन बाजार गया हुआ था, तब वृद्ध ने सोते समय दोनों महिलाओं पर लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बाजार से लौटने पर जब बेटे ने खून से लथपथ शव देखे और पिता से सवाल किया, तो अनंत ने बड़े ही ठंडे दिमाग से जवाब दिया कि मैंने तेरे रास्ते के सारे कांटे हटा दिए हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपित को खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने अपने ही पिता के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के पीछे अंधविश्वास और संपत्ति विवाद के कोण से जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477829