search

Agra Metro से बड़ा हादसा टला, नीचे गुजरती कार पर गिरा लकड़ी का स्लीपर; चालक चोटिल

cy520520 2026-1-19 17:57:09 views 790
  

Agra Metro कॉरिडोर से लकड़ी का स्लीपर कार की विंडस्क्रीन को तोड़ते हुए अंदर जा धंसा।  



जागरण संवाददाता, आगरा। मेट्रो बन जाने के बाद जो सुविधा मिलेगी, वह तो बाद की बात है। अभी तो पूरा शहर जाम से ही जूझ रहा है। मेट्रो निर्माण के दौरान लगी लेबर की लापरवाही से सोमवार को कार चालक की जान जाते-जाते बच गई। मेट्रो ट्रैक से लकड़ी का स्लीपर गिरा और नीचे से गुजरती कार की फ्रंट स्क्रीन को तोड़ते हुए चालक के जा लगा।

चालक चोटिल हुआ है। बड़ा हादसा टाल गया। इस लापरवाही के बाद मेट्रो की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आगरा दिल्ली हाईवे किनारे मेट्रो कॉरिडाेर का निर्माण चल रहा है। आइएसबीटी के पास सर्विस रोड से गुजर रही कार के ऊपर सोमवार दोपहर अचानक मेट्रो कॉरिडोर से लकड़ी का टुकड़ा गिर पड़ा।

टुकड़ा ड्राइवर साइड की ओर गिरा और शीशे में धंस गया। अचानक लकड़ी का टुकड़ा गिरने से ड्राइवर घबरा गया और कार असंतुलित होते-होते बची। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने चोटिल हुए चालक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिसकर्मियों ने मेट्रो के कर्मचारियों को बुलाकर सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164322