search

Numerology: मूलांक 1 वाले जातक आखिरी तक निभाते हैं साथ, पार्टनर को रखते हैं पलकों पर

Chikheang 2026-1-19 16:56:45 views 1221
  

मूलांक की कैसी होती है लव लाइफ? (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अंक ज्योतिष को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मूलांक 1 से 9 का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से होता है, जिसका प्रभाव जातकों पर पड़ता है। मूलांक की मदद से जातक के स्वभाव और जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे मूलांक (Personality of Numerology 1) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर सूर्य देव का प्रभाव अधिक रहता है और पार्टनर को हमेशा खुश रखते हैं। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

  

(Image Source: AI-Generated)
मूलांक 1

अंक ज्योतिष शास्त्र (Numerology) के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 (Numerology Number 1 Traits) होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए मूलांक के जातकों पर सूर्य देव का अधिक प्रभाव रहता है। जातकों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है। साथ ही स्वतंत्र विचार और साहसी होते हैं।
स्वतंत्र फैसले लेने में होते हैं माहिर

मूलांक 1 वाले लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग भीड़ में अपने काम के द्वार एक अलग पहचान बनाते हैं। इनके काम की खूब तारीफ होती है। सपनों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करते हैं, जिससे शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। भारी परेशानी में भी किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। ईमानदारी से ही मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
कैसी होती है आर्थिक स्थिति?

मूलांक 1 वाले जातक लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इनको जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
मूलांक की 1 की लव लाइफ

इसके अलावा ये लोग पार्टनर ( Life Path 1 Love and Loyalty) से कोई भी छल-कपट नहीं करते हैं। पार्टनर को सदैव खुश रखते हैं। जिससे ये प्यार करते है। उसका आखिरी समय तक समय तक साथ निभाते हैं। हर समस्या में पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं।
जरूर करें ये उपाय

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। ऐसे में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करना लाभकारी साबित होगा।

अगर आप जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति चाहते हैं, तो रविवार के दिन सुबह सूर्य देव की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से जातक को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- इन मूलांक वालों के साथ रिश्ता निभाना नहीं है आसान, छोटी सी बात पर खो देते हैं आपा

यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope: 19 से 25 जनवरी तक, किन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत? जानें अपना राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168874