search

Odisha News: बड़बिल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती, 5 करोड़ का सोना ले उड़े 6 बदमाश

Chikheang 2026-1-19 16:56:44 views 1241
  

बड़बिल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती



संवाद सूत्र, बड़बिल (ओडिशा)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से सटे ओडिशा के बड़बिल शहर में दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई बड़ी डकैती से इलाके में सनसनी फैल गई। हथियारों से लैस छह बदमाशों ने बैंक में घुसकर पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोना और करीब आठ लाख रुपये नकद लूट लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बदमाश अचानक बैंक में दाखिल हुए और हथियार दिखाकर कर्मचारियों व ग्राहकों को एक तरफ कर दिया। इसके बाद लॉकर और काउंटर से सोने के आभूषण व नकदी समेट ली। वारदात के दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी सिस्टम खोलकर उसकी हार्ड डिस्क भी साथ ले ली, जिससे पुलिस को अब तक फुटेज नहीं मिल सकी है। डकैती के बाद सभी छह बदमाश पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए।

  

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। झारखंड-ओडिशा सीमा से सटा इलाका होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों और संभावित रूट के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168874