search

महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप, केरल के व्यक्ति ने मानसिक तनाव ने दे दी जान

cy520520 2026-1-19 16:56:46 views 583
  

18 जनवरी की सुबह दीपक अपने कमरे में मृत पाया गया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में एक 42 साल के व्यक्ति अपने ऊपर गंभीर आरोप लगने के बाद आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का नाम यू दीपक बताया जा रहा है। दीपक पर कुछ दिन पहले बस में एक महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था। महिला ने इसका वीडियो पोस्ट किया था और वह काफी वायरल हो गया था।

18 जनवरी की सुबह दीपक अपने कमरे में मृत पाया गया। परिवार का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही दीपक काफी मानसिक तनाव में था। वह कोझिकोड का रहने वाला था। परिवार ने बताया कि 16 जनवरी को वह काम के सिलसिले में कन्नूर जा रहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखता है कि भीड़ वाली बस में दीपक की कोहनी महिला के शरीर से छू जाती है। महिला ने आरोप लगाया है कि यह यौन उत्पीड़न था। बताया जा रहा है कि महिला एक कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट और कॉमर्स लेक्चरर है। वह केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस में यात्रा कर रही थी।

दीपक की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। पुरुष अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा की है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टीवी कमेंटेटर राहुल ईश्वर ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि दीपक अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला था।

उन्होंने कहा कि हम उसके परिवार की हर संभव मदद करेंगे। राहुल ईश्वर ने कहा, \“हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कल कोई महिला हम में से किसी का भी कंटेंट न बनाए और हम पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप न लगाए।\“

यह भी पढ़ें- जींद में पुलिस की कार्रवाई, जीजा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला साला गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164376