search

धार में तेंदुए की दर्दनाक मौत, भूख से जान जाने की आशंका, जंगल से सटे नाले में मिला शव

deltin33 2026-1-19 13:56:39 views 1202
  

नाले किनारे खाई में पड़ा मृत तेंदुआ।



डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बाग गुफा मार्ग से करीब आधा किलोमीटर दूर खाईनुमा नाले में ढाई से तीन वर्षीय नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण भूख (स्टार्वेशन) बताया जा रहा है।

रविवार को पशु चिकित्सालय की तीन सदस्यीय टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। टीम में डॉ. दामोदर गेहलोत, डॉ. दिनेश मुजाल्दा और डॉ. सुनील बड़ोले शामिल थे। डॉ. बड़ोले ने बताया कि तेंदुए की मौत लगभग दो दिन पहले हो चुकी थी, क्योंकि शव में सड़न शुरू हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए का पेट पूरी तरह खाली पाया गया, जबकि भूख के कारण उसकी आंतें सिकुड़ी हुई थीं।
चोट या शिकार के निशान नहीं

चिकित्सकों के अनुसार तेंदुए के शरीर पर कहीं भी चोट, करंट लगने या शिकार के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। लीवर और हार्ट जैसे आंतरिक अंग सामान्य स्थिति में पाए गए, लेकिन लंबे समय से भोजन न मिलने के कारण शरीर अत्यधिक कमजोर हो चुका था। नाखून, त्वचा और अन्य अंग भी सामान्य पाए गए हैं।

स्पष्ट और विस्तृत जांच के लिए तेंदुए का विसरा सुरक्षित कर वन विभाग को सौंप दिया गया है, जिसे आगे प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इससे यह भी पुष्टि की जा सकेगी कि मौत किसी विषाक्त पदार्थ या अन्य कारण से तो नहीं हुई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा वन विभाग

शनिवार रात ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि ग्राम जामनियापुरा के पास बाग गुफा रोड पर तेंदुआ मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए का शव सड़क से कुछ अंदर खाईनुमा नाले के किनारे मिला। यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, जहां खेती का विस्तार बढ़ रहा है, लेकिन अब भी जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है।

डिप्टी रेंजर राजेश यादव ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- भागीरथपुरा कांड पर गर्माई सियासत, राहुल गांधी के दौरे के बाद बढ़ सकती है मुआवजा राशि, मंत्री कैलाश बोले- जरूरत के अनुसार करेंगे मदद
भोजन और पानी की व्यवस्था की उठी मांग

तेंदुए की मौत की खबर के बाद आसपास के गांवों में चिंता का माहौल है। सरपंच अर्जुन चौहान ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीवों के लिए भोजन व पानी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है, वहीं इंदौर से डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए पहुंची है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734