search

मेरठ में महिला की हत्या, बेटे ने सौतेले पिता पर लगाया आरोप, गला दबाकर हत्या का अंदेशा

LHC0088 2026-1-19 13:56:40 views 530
  


जागरण संवाददाता, मेरठ: महिला की गला दबाकर हत्या

जागरण संवाददाता, मेरठ। महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव बेडरूम में मिला। बेटे ने सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।

मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित के ब्लाक में चित्रा देवी पांच साल से अपने पति विशु के साथ रहती थीं। चित्रा देवी के पहले पति मनोज की मौत हो चुकी। चित्रा के पहले पति से नौ साल की बेटी और 11 साल का बेटा है। सोमवार को चित्रा देवी का शव बेडरूम में मिला। उसके दोनों बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। मेडिकल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

बच्चों का आरोप है कि उनके सौतेले पिता विशु ने ही हत्या की है। हत्या के बाद विशु फरार हो गया है। विशु की धरपकड़ को पुलिस की टीम लगा दी गई है। क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी का कहना है कि अभी तक की जांच में विशु पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। महिला की जीभ बाहर निकली हुई है। इससे गला दबाकर हत्या का अंदेशा है।
मदरसे में मिला बुजुर्ग का शव

लोहियानगर थाना क्षेत्र के अहमदनगर स्थित मदरसे में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब पहचान नहीं हुई तो शव को मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार अहमदनगर में कांच का पुल के पास मदरसे में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच की तो शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराए गए। थाना प्रभारी योगेश चंद्र गौतम का कहना है कि बुजुर्ग की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर किया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166711