search

लखनऊ एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते रनवे से लौटी अहमदाबाद की फ्लाइट, 15 उड़ानें लेट

cy520520 2026-1-19 06:55:57 views 1153
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। घने कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान को रनवे से लौटना पड़ा। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर विमान को रवाना किया गया। ऐसे ही दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट कर दी गई। 15 विमान सेवाएं रविवार को प्रभावित हुईं।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-142 लखनऊ से अहमदाबाद के लिए सुबह 7:30 बजे रवाना होती है, रविवार सुबह कोहरा अधिक होने के कारण विमान को रनवे से ही वापस लौटना पड़ा। दो घंटे बाद कोहरा छटा, जिसके बाद अहमदाबाद की उड़ान टेकऑफ कर सकी। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।

दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6350 रविवार को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। कोहरे के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई-6243 एक घंटे पांच मिनट, 6ई-2172 बीस मिनट, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6ई-2279 आधे घंटे, इंडिगो की 6ई-6615 सवा घंटे, इंडिगो की 6ई-5070 आधे घंटे, 6ई-756 पौन घंटे, 6ई-2026 ढाई घंटे लेट पहुंची।

झारसुगड़ा से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की एस5-228 दो घंटे दस मिनट, अकासा एयर की मुंबई से आने वाली क्यूपी-1524 आधे घंटे, लखनऊ से दुबई जाने वाली आईएक्स-193 पौने दो घंटे, ओमान एयर की लखनऊ से मस्कट जाने वाली डब्लूवाई-266 सवा घंटे, दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली आइएक्स-1507 आधे घंटे लेट रही।

एअर इंडिया की उड़ान लेट, यात्रियों ने जताया रोष

अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय यात्रियों ने रोष जताया, जब लखनऊ से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान लेट हो गई। आईएक्स 1027 सुबह 9.25 बजे मुंबई रवाना होती है। यह उड़ान मुंबई से ही तीन घंटे की देरी से आई। लखनऊ आने के बाद क्रू स्टाफ ने डीजीसीए नियमों के तहत काम के अधिक घंटे होने के कारण मुंबई रवाना होने से मना कर दिया।

इससे नाराज यात्री रोष जताने लगे। एअर इंडिया के कर्मचारियों ने बताया कि अब दिल्ली से आ रही उड़ान के क्रू के साथ इस विमान को दोपहर 1.30 बजे रवाना किया जाएगा। शनिवार को भी एअर इंडिया की उड़ान को इसी तरह पांच घंटे से अधिक लेट होने पर क्रू स्टाफ ने उड़ाने से मना कर दिया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164287