search

Weather Update: यूपी वाले रहें सावधान! कड़ाके की ठंड के बीच आफत बनकर बरसेगी बारिश, इन जिलों में छाएगा घना कोहरा

Chikheang 2026-1-19 06:55:56 views 1168
  

कोहरे के बीच निकलते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले 48 घंटों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के साथ कोहरे में कमी आएगी। 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है।
अगले 48 घंटों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता तापमान

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थम जाएगी। प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों में विशेषकर हरदोई, अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी में बीती रात आंशिक शीतलहर की स्थिति बनी रही, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं की दिशा परिवर्तित हो गई। इस कारण प्रदेश का तापमान अगले 24-48 घंटों के दौरान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे रात में चल रही शीतलहर से राहत मिलेगी।
प्रदेश में 20 जनवरी के बाद कोहरा समाप्त हो जाने की संभावना

सोमवार सुबह से प्रदेशभर में जारी घने से बहुत घने कोहरे का प्रभाव भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी के बाद कोहरा समाप्त हो जाने की संभावना है। इसके बाद आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होगा। बारिश के आसार इसके एक-दो दिन तक बने रहेंगे। ऐसे में ठंड से राहत मिलेगी।
यहां आज रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शाहजहांपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।
हरदोई रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में हरदोई में सबसे अधिक ठंड रही। वहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमेठी का न्यूनतम तापमान 3.7, बाराबंकी व अयोध्या का चार-चार, सुलतानपुर का 4.6 व अलीगढ़ का 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान समान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम रहेगा साफ, दिन में खिली रहेगी धूप

यह भी पढ़ें- सोमवार को पड़ेगा भयंकर कोहरा: दिल्ली-NCR में बारिश की डेट फिक्स, दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168818