search

Farmer Registry Bihar: फार्मर रजिस्ट्री को लेकर सरकार का बड़ा कदम, सभी जिलों में तैनात हुए वरिष्ठ अधिकारी

Chikheang 2026-1-18 23:56:04 views 832
  

एग्री स्टैक महाअभियान को गति देने के लिए सभी जिलों में तैनात हुए अधिकारी। (सांकेतिक फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। एग्री स्टैक महाअभियान को गति देने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर 17 से 21 जनवरी तक सभी पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ये अधिकारी उन्हीं कैंपों की निगरानी करेंगे।

विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह को रोहतास, कैमूर एवं बक्सर, अपर सचिव महेन्द्र पाल को पूर्णिया, किशनगंज, अररिया एवं कटिहार का प्रभारी बनाया गया है।

आजीव वत्सराज को दरभंगा एवं समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर को बेगूसराय एवं खगड़िया, सुधा रानी को गया एवं औरंगाबाद का प्रभारी बनाया गया है।

उप निदेशक मोना झा को पटना एवं जहानाबाद, उप सचिव डॉ. सुनील कुमार को बांका एवं भागलपुर, संजय कुमार सिंह को गोपालगंज एवं सिवान की जिम्मेवारी दी गई है।

सहायक निदेशक अमरेन्द्र कुमार जमुई एवं शेखपुरा, विशेष कार्य पदाधिकारी सोनी कुमारी वैशाली एवं अरवल, नवाजिश अख्तर भोजपुर एवं मुंगेर में अभियान को गति देंगे।

वहीं, सहायक निदेशक सुमीत कुमार आनंद मधुबनी एवं लखीसराय, सुधांशु शेखर नालंदा एवं नवादा, पंकज कुमार झा मधेपुरा, सुपौल एवं सहरसा तथा नीरज कुमार सिंह पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चंपारण में अभियान को गति देंगे।

यह भी पढ़ें- सिवान में फार्मर रजिस्ट्री का हाल: 5.34 लाख में सिर्फ 36,335 तैयार, 1.85 लाख का ई-केवाईसी पूरा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168803