Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हिमाचल पुलिस की बेड़े में शामिल हुई Tata Curvv EV, 585km की रेंज समेत प्रीमियम फीचर्स से है लैस

Chikheang 2025-10-10 22:56:36 views 714

  

हिमाचल पुलिस के बेड़े में नई गाड़ियां टाटा कर्व ईवी को शामिल किया गया।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाल ही में अपने बेड़े में एक नया इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किया है , जो Tata Curvv EV है। यह कदम न सिर्फ तकनीकी रूप से प्रगतिशील है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह सफेद रंग की पुलिस कार कोहरे से ढके पहाड़ी इलाके में नजर आ रही है, जिस पर नीली-काली स्ट्राइप्स और टॉप पर लगी लाइट्स इसे प्रोफेशनल लुक देती हैं। कार पर पुलिस और रोड सेफ्टी एनफोर्समेंट के साथ डायल 112 का लोगो भी दिख रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Tata Curvv EV के स्पेसिफिकेशन


Himachal Police’s new vehicles Tata Curvv EV look absolutely amazing! Loving the use of Indian-made brands for our police, and EVs at that smart and sustainable move! pic.twitter.com/S5TgqjRItN — Nikhil saini (@iNikhilsaini) October 9, 2025


यह टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे है, जिसे भारतीय बाजार में 7 अगस्त 2024 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे कई बेहतरीन फीचर्स, बड़ी बैटरी पैक और लंबी दूरी की ड्राइविंग रेंज के साथ लेकर आया गया है।
बैटरी और रेंज

Tata Curvv EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है, जो 502 किमी की रेंज दोने वाली 45 kWh बैटरी और 585 किमी की रेंज देने वाली 55 kWh बैटरी पैक है। वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों में, 55 kWh बैटरी वाली वेरिएंट लगभग 400-425 किमी की रेंज देती है, जबकि 45 kWh बैटरी वाली वेरिएंट लगभग 330-350 किमी की रेंज देती है। इसका 45 kWh वेरिएंट 148 bhp की पावर और 55 kWh वेरिएंट 165 bhp की पावर जनरेट करता है। यह करीब 9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ती है। यह 70 kW+ चार्जर से महज 40 मिनट में 10% से 80% चार्ज होती है, जबकि 7.2 kW AC चार्जर से 10% से 100% चार्ज होने में करीब 7.9 घंटे का समय लगता है।
आयाम और डिजाइन

Tata Curvv EV की लंबाई 4310 मिमी, चौड़ाई 1810 मिमी, ऊंचाई 1637 मिमी, व्हीलबेस 2560 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 186 मिमी मिलती है। Curvv EV का डिजाइन SUV और कूपे का कॉम्बीनेश है, जिसमें फ्लश डोर हैंडल्स, स्लोपिंग रूफलाइन और LED DRLs जैसी आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Tata Curvv EV में इंडिपेंडेंट McPherson स्ट्रट विद कॉइल स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन और ट्विस्ट बीम विद ड्यूल पाथ स्ट्रट रियर सस्पेंशन दिया गया है। यह फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स i-VBAC के साथ आती है।
Tata Curvv EV की कीमत

भारतीय बाजार में Tata Curvv EV को 17.49 लाख रुपये से लेकर 22.24 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर किया जाता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

9004

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
27210
Random