search

लॉटरी ने बदली किस्मत: पिता के मना करने के बाद भी खरीदा लोहड़ी बंपर, जीता 50 लाख का इनाम; परिवार में जश्न का माहौल

Chikheang 2026-1-18 21:56:33 views 682
  

लॉटरी में 50 लाख का इनाम जीतते ही परिवार में जश्न का माहौल। फोटो जागरण  



संवाद सूत्र, फाजिल्का। जिले के गांव आहल बोदला के युवक गगनदीप सिंह की किस्मत लोहड़ी बंपर ने बदल दी। पिता से छिपाकर खरीदा गया टिकट उसे तीसरा बड़ा इनाम दिला गया। पंजाब स्टेट लोहड़ी बंपर से उन्हें 50 लाख रुपये का तीसरा बड़ा इनाम दिलाया।

गगनदीप पिछले कई सालों से लाटरी टिकट खरीदते आ रहे थे, लेकिन कभी कोई इनाम न निकलने से परिवार अक्सर उलाहने देता था।

उनके पिता ओम प्रकाश, जो कचहरी में अर्जी-नवीस का काम करते हैं, इस बार खुद लोहड़ी बंपर का टिकट खरीद चुके थे और बेटे को मना किया था कि वह और टिकट न खरीदे, लेकिन उम्मीद का दामन न छोड़ते हुए गगनदीप पेपर देने के बहाने घर से निकले और फाजिल्का की प्रसिद्ध रूप चंद लाटरी दुकान से चोरी-छिपे टिकट ले आए।

नतीजे आने के बाद जब 50 लाख का इनाम गगनदीप के नाम निकला, तो खुद लाटरी संचालक बाबी मिठाई लेकर उनके घर पहुंचे।

अचानक मिली इस खुशखबरी पर पहले तो परिवार को भरोसा ही नहीं हुआ। मां रणजीत कौर ने बताया कि रात को जब बेटे ने कहा कि उसकी लाटरी निकली है तो लगा मजाक कर रहा होगा, लेकिन सुबह फोन पर पुष्टि होने के बाद घर में जश्न का माहौल बन गया।

पिता ओम प्रकाश ने कहा कि वह खुद सालों तक किस्मत आजमाते रहे, लेकिन आज बेटे की लगन रंग लाई है। गगनदीप ने बताया कि वह इस राशि का उपयोग अपने भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में करेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168800