search

मुजफ्फरपुर में नदी में मिली मां व बच्चों की लाशें, दिल दहला देने वाले हत्याकांड में आरोपी पकड़ा गया

cy520520 2026-1-18 21:56:34 views 1233
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । पियर थाना क्षेत्र के बगाही (वर्तमान में अहियापुर के सिपाहपुर) की रहने वाली ममता कुमारी और उसके तीन बच्चों को अगवा कर हत्या करके शव फेंकने के मामले में पुलिस ने अपहर्ता को गिरफ्तार किया है।

आरोपित अमोद कुमार मीनापुर के मधुबनी के वार्ड 16 का है। वह गांव में ही चूरा मिल में काम करता है। उसके पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। इससे वह ममता से बात करता था। घटना में प्रयुक्त सिमकार्ड भी बरामद किया गया।

उक्त बातों की जानकारी रविवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी। बताया कि 10 जनवरी को अहियापुर के जीरोमाइल चौक के पास से महिला व उसके तीनों बच्चों को अगवा किया गया था।

महिला के पति कृष्णमोहन के बयान में अपहरण की प्राथमिकी कराई गई थी। इसी बीच 15 जनवरी को महिला व उसके तीनों बच्चों के शव चंदवारा पुल के पास बूढ़ी गंडक से मिले थे। चारों के शव कपड़े की रस्सी से बंधे थे।

घटना सामने आने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। मानवीय व तकनीकी साक्ष्य जुटाने पर आरोपित अमोद की जानकारी मिली। इसके अलावा पुलिस को एक काल रिकार्डिंग भी मिली।

इसमें आरोपित व ममता की सरहज के बीच बातचीत का प्रमाण मिला। इससे पुलिस आरोपित तक पहुंची। उसके मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि अपहरण होने के बाद भी दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई थी।
हत्या किसने की, यह अब तक स्पष्ट नहीं

सिटी एसपी ने कहा अपहरण की घटना में आरोपित की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन हत्या किसने की यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को संदेह है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। इसमें और भी कई आरोपित शामिल है। उन सभी की तलाश जारी है। पुलिस को मृतका के पति पर भी संदेह हो रहा है। इसलिए उसे भी पूछताछ करने के लिए नोटिस भेजा गया है। सिटी एसपी ने कहा पति से पूछताछ के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
छह माह पहले हुई थी आरोपित की शादी

आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। वहीं वह करीब सालभर से ममता के संपर्क में था और उससे फोन पर घंटों बातचीत करता था। आरोपित ने बताया फेसबुक से ममता से उसकी जान पहचान हुई थी।

फिर दोनों का मोबाइल नंबर भी आदान-प्रदान इसी पर किया गया था। ममता पति के मोबाइल से उसे वीडियो काल भी करती थी। पुलिस इसे प्रेम संबंध मान रही है, लेकिन हत्या किस परिस्थिति में और क्यों की गई, इसका पता नहीं लगा है। इस बिंदु पर अभी जांच जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164230