search

पटना के 922 प्राइवेट स्कूलों को 24 घंटे का अल्टीमेटम, RTE Admission से जुड़े मामले पर होगी कार्रवाई

deltin33 2026-1-18 07:27:45 views 1032
  

प्राइवेट स्कूलों को DEO का अल्टीमेटम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। शिक्षा अधिकार अधीनियम (आरटीई) के तहत जिले के प्रस्वीकृत निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल पर कक्षा एक में आवंटित सीटों की संख्या अपलोड नहीं करने पर जिला शिक्षा कार्यालय ने नाराजगी व्यक्त की है।  

पटना में कुल 1315 प्रस्वीकृत निजी स्कूल हैं, जिनमें 393 स्कूलों ने कक्षा वन में निर्धारित सीटों की संख्या जानकारी ज्ञानदीप पोर्टल पर साझा की है। दो स्कूलों का मामला लंबित रखा गया है। इनमें 1315 में से 922 प्रस्वीकृत निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने ज्ञानदीप पोर्टल कक्षा वन में आवंटित सीटों की संख्या में साझा नहीं की है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृतिका वर्मा ने इन स्कूलों को 24 घंटे के अंदर जानकारी साझा करने का अंतिम अवसर दिया है। साथ ही निर्देशित किया है कि पोर्टल पर जानकारी साझा नहीं करने वाले स्कूलों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानदीप पोर्टल पर बच्चों का पंजीयन 31 जनवरी तक होगा

आरटीई के तहत प्रस्वीकृत स्कूलों में कक्षा वन में निर्धारित सीटों के अनुरूप 25 प्रतिशत सीटें कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों का नामांकन होता है। इसके तहत ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो जनवरी से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

प्राप्त आवेदन के आधार पर दो फरवरी तक पंजीकृत बच्चों का सत्यापन किया जाएगा। छह फरवरी को नामांकन के लिए आनलाइन स्कूल आवंटित होगा। सात से 21 फरवरी तक प्रस्वीकृत निजी स्कूलों में चयनित बच्चों का नामांकन होगा।

इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://gyandeep-rte.bihar.gov.in पर निर्धारित तिथि के अंदर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए बच्चों की उम्र एक अप्रैल 2026 तक छह वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- नवादा में आरटीई नामांकन प्रक्रिया सुस्त, आधे निजी स्कूलों ने नहीं भरी सीट क्षमता; मात्र 156 बच्चों के आवेदन

यह भी पढ़ें- कटिहार में शिक्षा विभाग ने दो निजी विद्यालयों को जारी किया नोटिस, इस मामले में हुई कार्रवाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637